व्यक्ति फंदे से झूलता मिलाजम्मूदोमाना इलाके में एक व्यक्ति संदिज्ण हालत में फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार लोगों ने दिन को खेतों में एक व्यक्ति को पेड के साथ झूलते पाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसे जीएमसी में रखवाया गया। उसके पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है। जिससे की उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी है। ताकि उसकी पहचान हो सके। उसके बाद ही कारणों का पता चलेगा।
NewsKahbar